Categories: Imp. days

नीले आसमान लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस: 7 सितंबर

हर साल  07 सितंबर को साफ हवा और नीले आसमान को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बता दें 07 सितंबर को विश्व स्तर पर वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्यों को बढ़ावा देने और कार्रवाई को तेज करने के लिए इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज (नीले आसमान लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस) मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त दिवस है जिसका उद्देश्य सभी स्तरों (व्यक्तिगत, समुदाय, कॉर्पोरेट और सरकार) पर जन जागरूकता बढ़ाना है कि स्वच्छ हवा स्वास्थ्य, उत्पादकता, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है।इस साल आज के दिन की थीम है ‘हमारी साझी हवा’ और साफ हवा गीत के बोल और भाव इसी थीम को छूते हैं।

इस दिन का इतिहास:

इस वर्ष 7 सितंबर, 2020 को नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 74 वें सत्र के दौरान 19 दिसंबर, 2019 को नीले आसमान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाने का प्रस्ताव अपनाया और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) को अन्य प्रासंगिक संगठनों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाने का आवाह्न किया था। इस दिन को मनाने के लिए जलवायु और स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC) ने UNEP और कोरिया गणराज्य के साथ मिलकर काम किया।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • यूएनईपी मुख्यालय: नैरोबी, केन्या;
  • यूएनईपी प्रमुख: इंगर एंडरसन;
  • यूएनईपी संस्थापक: मौरिस स्ट्रॉन्ग;
  • यूएनईपी की स्थापना: 5 जून 1972।

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

9 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

11 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

12 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

12 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

12 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

13 hours ago