Categories: Imp. days

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस: 16 नवंबर

समाज में सहिष्णुता को बढ़ावा देने और जन-जन में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस का उद्देश्य संसार में हिंसा की भावना और नकारात्मकता को खत्म कर अहिंसा को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस की घोषणा वर्ष 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा की गई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस का उद्देश्य

 

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस का उद्देश्य दुनिया में बढ़ते अत्याचार, हिंसा और अन्याय को रोकने और लोगों को सहनशीलता और सहिष्णुता के प्रति जागरूक करना है।

 

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस आखिर क्यों जरूरी है?

आजकल समाज में बढ़ती भेदभाव और हिंसा की भावना के दुष्परिणामों या भयानक नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने और समाज में व्यक्ति के नैतिक कर्तव्यों को याद दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया जाना बेहद जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस सभी धर्मों और अलग-अलग संस्कृतियों को एक होने की प्रेरणा देता है। इसीलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास सहिष्णुता की भावना फैलाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

 

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस का इतिहास

महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्रीय महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता वर्ष घोषित किया गया था। इस वर्ष दुनिया में अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए “यूनेस्को मदनजीत सिंह पुरुस्कार” की भी स्थापना की गई थी। इसके बाद वर्ष 1996 में 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्रीय महासभा द्वारा की गई।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस;
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945, लंदन, यूनाइटेड किंगडम;
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले।

 

Find More Important Days Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

3 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

5 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

5 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

5 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

9 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

9 hours ago