Categories: Imp. days

अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस 2023: 30 जून

हर साल 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) के रूप में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर क्षुद्रग्रहों (Asteroids) और उनके प्रभाव से होने वाले संभावित खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 30 जून को मनाया जाता है। एस्टॉरायड डे का मकसद लोगों के बीच क्षुद्रग्रह को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इससे होने वाले खतरे को लेकर युवा पीढ़ी को सतर्क करना है।

 

क्या होते हैं एस्टेरायड?

 

एस्टेरायड छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं, जो हमेशा सूरज के चारों ओर घूमते रहते हैं। एस्टेरायड सामान्य तौर पर मंगल और बृहस्पति गृह के बीच परिक्रमा करते हैं। जानकारों के मुताबिक हमारे सौर मंडल में हजारों की संख्या में एस्टेरायड मौजूद हैं।

 

30 जून को ही क्यों मनाया जाता है यह दिन

 

गौरतलब है कि साल 1908 में इसी दिन को साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसे तुंगुस्का प्रभाव कहा गया। इसमें कई किमी वर्ग जमीन तहस नहस हो गई थी। इस घटना के प्रतीक के रूप में भी 30 जून को इंटरनेशनल एस्टॉरायड डे मनाया जाता है।

 

 

अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस का महत्व

 

एस्टॉरायड डे मनाने का अपना अलग महत्व है। इस दिन को खासतौर पर क्षुद्रग्रह से होने वाले खतरनाक प्रभाव को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मनाया जाता है। दरअसल, आज भी कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि क्षुद्रग्रह क्या होता है और इसके प्रभाव से हमारी दुनिया में क्या विनाश हो सकता है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

 

 

अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस का इतिहास

 

साल 2016, दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जून को विश्व क्षुद्रग्रह दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। इस दौरान संकल्प लेते हुए उन्होंने यह तय किया कि इस दिवस के माध्यम से लोगों को इस बात के प्रति जागरूक किया जाएगा कि स्टेरायड के घातक प्रभाव क्या हो सकते हैं।

 

Find More Important Days Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago