Categories: Uncategorized

इंडसइंड बैंक बना ‘ब्रांड मूल्य में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी’ करने वाला बैंक

‘द बैंकर्स टॉप 500 बैंकिंग ब्रांड्स 2020’ रिपोर्ट के अनुसार, इंडसइंड बैंक ‘ब्रांड मूल्य में सबसे ज्यादा वृद्धि’ (Highest increase in brand value) के मामले में दुनिया भर के बैंकों की सूची में सबसे ऊपर है। इस रिपोर्ट बताया गया है कि पिछले 12 महीनों में इंडसइंड बैंक के ब्रांड मूल्य में 122% की वृद्धि हुई है, जिसके कारण इसे इस सूची शीर्ष स्थान दिया गया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के अंत तक कुल 3.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति होने की सूचना दी।
इसी रिपोर्ट के अनुसार, “टॉप 50 बाय टोटल ब्रांड वैल्यू बाय कंट्री” की सूची चीन सबसे ऊपर है, उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा और ब्रिटेन (यूके) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। सूची में जापान खिसक कर पांचवें स्थान पर आ गया है। इस सूची में भारत 2019 के 10 वें स्थान की तुलना में 8 वें स्थान पर पहुँच गया है। भारत का ब्रांड मूल्य 2020 में 26,516 मिलियन डॉलर है, जो 2019 में 23,409 मिलियन डॉलर था, जिसमे पिछले साल की तुलना में 13% की ग्रोथ की है।

उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: रोमेश सोबती
  • इंडसइंड बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • इंडसइंड बैंक की टैगलाइन: We Make You Feel Richer
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago