Categories: Banking

इंडसइंड बैंक ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड’ पेश किया

इंडसइंड बैंक ने सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड के नाम से इस क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। बैंक ने सरकारी कर्मचारियों की जरूरतों और इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस कार्ड की एक खास बात यह भी है कि यह यूपीआई एनेबल्ड भी है। इसके लिए बैंक ने हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ पार्टनरशिप की है।

 

इन पर मिलेगा बेनिफिट

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्ड अनगिनत फायदों के साथ लैस है। यह अलग-अलग खर्चों पर कैशबैक, कॉम्प्लिमेंटरी मूवी टिकट, नकद अग्रिम पर शून्य शुल्क, और आईआरसीटीसी लेनदेन और ईंधन खरीद पर सरचार्ज से छूट दिलाने में सक्षम है। रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल प्रोत्साहन के अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन को यह कार्ड आसान बनाने में सक्षम है।

 

विस्तृत नेटवर्क पर एक नया सॉल्यूशन

कार्ड लॉन्च पर एनपीसीआई की सीओओ प्रवीणा राय ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए RuPay के मजबूत और विस्तृत नेटवर्क पर एक नया सॉल्यूशन पेश करने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ पार्टनरशिप करके हमें खुशी हो रही है।

इसके अलावा, RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI के साथ जोड़ने से कार्डधारकों के लिए कई सुविधाजनक भुगतान विकल्प खुल जाते हैं। इस कार्ड से जुड़े फायदे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई के जरिये से पेमेंट प्रोसेस को बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

2 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago