Categories: Uncategorized

इंदौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की पहली दो तिमाहियों में मारी बाजी

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पहली और दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर लगातार दोनो तिमाहियों में स्वच्छता चार्ट में सबसे ऊपर है, जबकि कोलकाता का सबसे नीचे पायदान पर हैं । वही जमशेदपुर ने 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में दोनो तिमाहियों में स्वच्छता चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
पहली बार रैंकिंग को लीग प्रारूप में जारी किया गया और शहर की आबादी के आधार पर तीन तिमाहियों (अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से दिसंबर 2019) में बाँटा गया था। रैंकिंग संचयन, परिवहन, प्रसंस्करण और कचरे के निपटान पर आधारित थी।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के कुछ मुख्य नतीजे:-

पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:

    1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
    2. भोपाल (मध्य प्रदेश)
    3. सूरत (गुजरात)

        दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:

          1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
          2. राजकोट (गुजरात)
          3. नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

              पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शीर्ष तीन शहर

                1. जमशेदपुर (झारखंड)
                2. नई दिल्ली

                  दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:
                  1. जमशेदपुर (झारखंड)
                  2. चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
                  कैंटोनमेंट बोर्डों के बीच, पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में रैंकिंग इस प्रकार थी:
                  1. सेंट थॉमस माउंट कैंटोनमेंट (तमिलनाडु)
                  2. झांसी छावनी (उत्तर प्रदेश)
                  3. दिल्ली छावनी (दिल्ली)
                  कैंटोनमेंट बोर्डों के बीच, दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में रैंकिंग इस प्रकार थी:

                    1. दिल्ली छावनी बोर्ड (दिल्ली)
                    2. झांसी छावनी बोर्ड (उत्तर प्रदेश)
                    3. जालंधर छावनी बोर्ड (पंजाब)

                        हैदराबाद का सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
                        स्रोत: द हिंदू
                        [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

                        Recent Posts

                        PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

                        दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

                        59 minutes ago

                        LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

                        लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

                        1 hour ago

                        IRCTC ने नई दिल्ली से 14-दिवसीय भारत–भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर किया लॉन्च

                        इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ‘भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर’ शुरू किया है।…

                        2 hours ago

                        सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2026: सुमित्रा गुहा व लक्ष्मण कृष्णराव पंडित को सम्मान

                        'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया गया। यह…

                        2 hours ago

                        सिंधु जल संधि निलंबन: एक साल में पाकिस्तान को कितना हुआ आर्थिक नुकसान?

                        सिंधु जल संधि के विषय पर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को घेरने की…

                        4 hours ago

                        SAIL ने दिलीप कुमार को मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया

                        दिलीप कुमार ने 27 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मुख्य…

                        5 hours ago