Home   »   इंडो-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’...

इंडो-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ मिजोरम में आयोजित किया जाएगा

इंडो-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्डियन' मिजोरम में आयोजित किया जाएगा |_2.1
भारत और जापान सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए, भारत के मिजोरम में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन-2018’ शुरू करने के लिए तैयार हैं.
भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 6/1 गोर्खा राइफल्स द्वारा किया जाएगा जबकि जापानी सेना का प्रतिनिधित्व जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 32 इन्फैंट्री रेजिमेंट द्वारा किया जाएगा. अभ्यास ‘धर्म गार्डियन-2018’ रणनीतिक संबंधों को गहरा बनाने में एक और कदम होगा, जिसमें दोनों देशों के बीच घनिष्ठ रक्षा सहयोग शामिल है.

स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो(PIB)

उपरोक्त समाचार से IBPS PO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जापान की राजधानी: टोक्यो, मुद्रा: जापानी येन, प्रधान मंत्री: शिन्जो आबे. 

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *