भारत का तीसरा स्वदेशी परमाणु रिएक्टर उत्पादन क्षमता हासिल करने के स्तर पर पहुंचा

भारत का 700 मेगावाट क्षमता वाला तीसरा स्वदेशी परमाणु ऊर्जा रिएक्टर उत्पादन क्षमता हासिल करने के स्तर तक पहुंच गया है और इससे जल्द ही वाणिज्यिक स्तर पर ऊर्जा का उत्पादन शुरू होने की संभावना है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उत्पादन क्षमता हासिल करने के स्तर तक पहुंचने वाला परमाणु ऊर्जा रिएक्टर, रावतभाटा में राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना के तहत निर्मित होने वाले दाबयुक्त स्थूल जल रिएक्टरों (पीएचडब्ल्यूआर) की नयी श्रृंखला का पहला रिएक्टर है।

इससे पहले, गुजरात के काकरापार परमाणु विद्युत स्टेशन (केएपीएस) में 700 मेगावाट की दो पीएचडब्ल्यूआर का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो चुका है। एनपीसीआईएल ने एक बयान में कहा कि रावतभाटा स्थित परमाणु रिएक्टर ने 19 सितंबर, 2024 को रात 22:42 बजे महत्वपूर्ण उपलब्धि (नियंत्रित विखंडन अभिक्रिया की शुरुआत) हासिल कर ली है।

एनपीसीआईएल वर्तमान में 8,180 मेगावाट क्षमता वाले 24 रिएक्टरों का संचालन कर रहा है और 6,800 मेगावाट क्षमता वाली आठ इकाइयां (आरएपीपी-7 सहित) निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, 7,000 मेगावाट की कुल क्षमता वाले 10 और रिएक्टर पूर्व-परियोजना चरण में हैं और इनके 2031-32 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

12 mins ago

INS मालवन भारतीय नौसेना को सौंपा गया: अगली पीढ़ी के पनडुब्बी-रोधी पोत की पूरी जानकारी

INS मालवन की डिलीवरी से भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ावा मिलेगा। यह अगली…

24 mins ago

भारतीय सेना ने दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी कमानों के लिए नए कमांडरों की नियुक्ति की

भारतीय सेना ने 1 अप्रैल, 2026 को अपनी तीन प्रमुख ऑपरेशनल इकाइयों—दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी…

55 mins ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए उपसेना प्रमुख

भारतीय सेना में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को…

3 hours ago

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

5 hours ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

6 hours ago