अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली कम होकर 4.83% पर आ गई

अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति में मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गई है। हाल ही में जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में 4.85 प्रतिशत के स्तर पर थी। उस दौरान खुदरा महंगाई का आंकड़ा 10 महीनों में सबसे कम था। इसके अलावा अप्रैल 2023 में यह 4.3 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़ोतरी के साथ 8.70 प्रतिशत रही। एक महीने पहले मार्च में यह 8.52 प्रतिशत के स्तर पर थी। सरकार ने खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत की घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य भारतीय रिजर्व बैंक को दिया हुआ है।

 

खुदरा महंगाई में मामूली राहत

अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई में मामूली राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2024 में 4.83 रही जो मार्च 2024 में 4.85% थी। हालांकि, खाद्य महंगाई दर में अप्रैल महीने में उछाल आया और ये बढ़कर 8.70% पर पहुंच गई। मार्च 2024 में सह 8.52% थी।

 

खाद्य महंगाई दर में उछाल

सांख्यिकी मंत्रालय ने अप्रैल 2024 के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 में साग-सब्जियों और दालों की कीमतें बढ़ने से खाद्य महंगाई दर में उछाल आया। खाद्य महंगाई दर वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले महीने अप्रैल 2024 में 8.70% पर पहुंच गई जो कि मार्च 2024 में 8.52% पर रही थी। साग-सब्जियों की महंगाई दर अप्रैल महीने में 27.80% रही, यह मार्च में 26.38% रही थी। वहीं, दालों की महंगाई दर अप्रैल में 16.84% रही है मार्च 2024 में यह 18.99% रही थी। फरवरी 2024 में यह आंकड़ा 18.90% रहा था।

 

फलों की महंगाई दर

अप्रैल 2024 में अनाज और उससे जुड़े उत्पादों की महंगाई दर 8.63% रही है, मार्च में 7.90% थी। मसालों के मामले में महंगाई दर अप्रैल 2024 में यह 7.75% रही, मार्च में यह 11.43% थी। फलों की महंगाई दर अप्रैल महीने में 5.94% रही जो कि मार्च में 2.67% थी। अप्रैल महीने में चीनी की महंगाई दर 6.73% और अंडो की महंगाई दर 9.59% रही।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

7 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

8 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

8 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

10 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

11 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

11 hours ago