इंदौर की रहने वाली बुले बहनें, निधि और रितिका संन्यास ले चुकी उन चार महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अंपायर पैनल में जगह बनाई है। निधि ने 2006 में भारत की तरफ से एक टेस्ट और वनडे मैच खेला था जबकि उनकी छोटी बहन रितिका ने मध्यप्रदेश की तरफ से 31 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। बीसीसीआई ने 10 से 13 जून के बीच संन्यास ले चुके क्रिकेटरों के लिए परीक्षा आयोजित की थी जिसके परिणाम 26 जुलाई को घोषित किए गए।
उम्मीदवारों को अंपायर पैनल में जगह बनाने के लिए 150 में से कम से कम 120 अंक लाने जरूरी थे। निधि ने 133.5 और रितिका ने 133 अंक के साथ इस में जगह बनाई। बीसीसीआई पैनल में जगह बनाने वाली अन्य महिलाओं में तमिलनाडु की वी कृतिका और विदर्भ की अंकिता गुहा शामिल हैं। इस तरह से बीसीसीआई के पैनल में शामिल महिला अंपायरों की कुल संख्या सात हो गई है। मुंबई क्रिकेट संघ के निखिल पाटिल ने 147 अंकों के साथ परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…