भारत की स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 2031-32 तक तीन गुनी हो जाएगी

भारत की स्थापित परमाणु उर्जा क्षमता 2031- 32 तक तीन गुनी बढ़ जायेगी। 2031-32 तक वर्तमान स्थापित परमाणु उर्जा क्षमता 8,180 मेगावाट से बढ़कर 22,480 मेगावाट तक पहुंच जायेगी। केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान, एमओएस पीएमओ, परमाणु उर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और राज्य मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, डा. जितेन्द्र सिंह ने आज राज्य सभा में एक अतारंकित प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। डॉ. सिंह ने 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला और 2047 तक लगभग 100,000 मेगावाट की राष्ट्रीय परमाणु क्षमता की आवश्यकता का अनुमान लगाया।

वर्तमान क्षमता और वृद्धि

डा. सिंह ने कहा कि देश में वर्तमान में 24 परमाणु उर्जा रिएक्टरों की कुल स्थापित परमाणु उर्जा क्षमता 8,180 मेगावाट है। पिछले 10 साल के दौरान भारत की परमाणु उर्जा क्षमता 70 प्रतिशत बढ़ी है। यह 2013-14 के 4,780 मेगावाट से बढ़कर वर्तमान में 8,180 मेगावाट पर पहुंच गई। परमाणु उर्जा संयंत्रों से वार्षिक विद्युत उत्पादन भी 2013-14 के 34,228 मिलियन यूनिट से बढ़कर 2023-24 में 47,971 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है।

भविष्य के विकास

वर्तमान में भारतीय परमाणु उर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) द्धारा कुल 15,300 मेगावाट क्षमता के 21 परमाणु रिएक्टर क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। इसमें शामिल हैं:

  • भारतीय नाभकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) द्वारा प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) सहित) कुल 7,300 मेगावाट क्षमता के नौ रिएक्टर निर्माणाधीन हैं।
  • 8,000 मेगावाट क्षमता के 12 रिएक्टर (भाविनी द्धारा 2 गुणा 500 मेगावाट के दो फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (एफबीआर) यूनिट सहित) परियोजना-पूर्व गतिविधियों के तहत हैं।

भविष्य के अनुमान और नेट-ज़ीरो प्रतिबद्धता

विभिन्न अध्ययनों ने 2047 तक लगभग 100,000 मेगावाट की राष्ट्रीय परमाणु क्षमता की आवश्यकता का अनुमान लगाया है। 2070 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन प्राप्त करने की भारत की रणनीति के हिस्से के रूप में इन सिफारिशों को भविष्य में अपनाने पर विचार किया जा रहा है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago