भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 619 बिलियन डॉलर हो गया

आरबीआई की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक 12 जनवरी 2024 को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.63 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 618.93 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। इसके पहले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और ये 6 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 617.30 बिलियन डॉलर पर आ गया था।

बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने 19 जनवरी, 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है। आरबीआई के इस डेटा के मुताबिक 12 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार करीब 1.63 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 618.93 बिलियन डॉलर पर आ गया है। इस अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स में गिरावट आई है और ये 1.85 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी आई है और ये बढ़कर 548.50 बिलियन डॉलर पर आ गया है।

हालांकि इस अवधि में आरबीआई (RBI) के गोल्ड रिजर्व में गिरावट आई है। गोल्ड रिजर्व 242 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 47.24 बिलियन डॉलर पर आ गया है। एसडीआर 12 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 18.31 बिलियन डॉलर रहा है। जबकि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) में जमा रिजर्व में बढ़ोतरी आई है और ये 6 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.87 बिलियन डॉलर रहा है। अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार ने 645 बिलियन डॉलर के साथ रिकॉर्ड हाई बनाया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago