Home   »   विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी,...

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, अब घटकर 561.583 अरब डॉलर पर रहा

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, अब घटकर 561.583 अरब डॉलर पर रहा |_3.1

भारत को विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) में जनवरी 2023 के पहले ही सप्ताह में ही गिरावट का सामना करना पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी पूरी जानकारी दी है। RBI से मिले आकड़ों के अनुसार, 6 जनवरी 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.268 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। जिसके बाद अब यह घटकर 561.583 अरब डॉलर पर आ गया है। वही पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.851 अरब डॉलर रहा था. इससे पहले, भी पिछले साल दिसम्बर 2022 के अंतिम दो सप्ताह में लगातार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (AFCA) 6 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.747 अरब डॉलर घटकर 496.441 अरब डॉलर रही है। फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) की वैल्यू डॉलर के संदर्भ में ली जाती है। यह यूरो (Euro), पाउंड (Pound) और जापानी येन (Japanese Yen) सहित अन्य विदेशी मुद्राओं की वैल्यू में गिरावट या मजबूती से प्रभावित होता है। अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को शामिल किया है। स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 46.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.784 अरब डॉलर हो गया है।

Find More News on Economy Here

NSE Gets Sebi Nod to Set up Social Stock Exchange_70.1

FAQs

विश्व का सबसे महंगा पैसा कौन से देश का है?

कुवैत

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *