Categories: Miscellaneous

दिसंबर 2023 तक चालू होने वाली भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो

पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के अंदर से भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग बनाई जा रही है। इसका निर्माण कोलकाता के ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 120 करोड़ रुपये आएगी। सुरंग के बनने के बाद पानी के अंदर 520 मीटर की दूरी को मेट्रो महज 45 सेकंड में ही तय करेगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) ने हाल ही में बताया कि भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग दिसंबर 2023 तक पूरी हो सकती है। हुगली नदी में पानी के नीचे मेट्रो रेल सेवा कोलकाता और हावड़ा शहरों को जोड़ेगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

लंदन-पेरिस कॉरिडोर की तर्ज पर सुरंग का निर्माण

 

इस सुरंग का निर्माण यूरोप में लंदन-पेरिस कॉरिडोर की तर्ज पर किया जा रहा है। यह सुरंग नदी के तल से 13 मीटर और जमीन के स्तर से 33 मीटर नीचे है। भारत में बन रही यह सुरंग साल्ट लेक के आईटी हब सेक्टर 5 को हावड़ा मैदान के पूर्वी हिस्से से जोड़ेगी। सुरंग का आंतरिक व्यास 5.55 मीटर और बाहरी व्यास 6.1 मीटर होगा। अप और डाउन टनल के बीच की केंद्र से दूरी 16.1 मीटर होगी।

बता दें कि सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। कॉरिडोर पर एस्प्लेनेड और सियालदह के बीच 2.5 किलोमीटर की दूरी पर कार्य समाप्त होने के बाद इसके अगले साल दिसंबर तक चालू होने की संभावना है। यह सुरंग ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर का सबसे प्रमुख भाग है।

कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक (सिविल) शैलेश कुमार के अनुसार, नदी के नीचे सुरंग के दोनों छोरों के एलाइनमेंट के मिलान केवल आवासीय क्षेत्रों और अन्य तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के बाद ही संभव हो सकता है। हावड़ा और सियालदह के बीच यह मेट्रो मार्ग सड़क मार्ग से लगने वाले 1.5 घंटे के मुकाबले समय को 40 मिनट तक कम कर देगा। इससे दोनों सिरों पर ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

4 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

5 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

5 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

5 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

6 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

7 hours ago