बैंकों का सकल एनपीए मार्च मे कई दशक के निचले स्तर 2.3 प्रतिशत पर: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की जून 2025 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report – FSR) के अनुसार, देश के बैंकिंग क्षेत्र में सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (Gross Non-Performing Assets – GNPA) मार्च 2025 में घटकर 2.3% पर आ गई है, जो कि पिछले कई दशकों का सबसे निचला स्तर है। सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 2.6% था। हालाँकि, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि मार्च 2027 तक GNPA फिर से बढ़कर 2.6% हो सकती है।

क्यों है यह खबर में?

RBI की यह रिपोर्ट बैंकिंग प्रणाली की संपत्ति गुणवत्ता, ऋण वितरण, और वित्तीय स्थिरता को लेकर एक महत्वपूर्ण संकेत देती है। यह दिखाती है कि एसेट क्वालिटी रिव्यू (AQR) और पूंजी पुनः निवेश जैसे सुधारों के बाद बैंकिंग सेक्टर की स्थिति में दीर्घकालिक सुधार आया है, लेकिन भविष्य में कुछ चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं।

मार्च 2025 तक GNPAs की स्थिति

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCBs) का GNPA अनुपात: 2.3%

  • सितंबर 2024 में: 2.6%

  • मार्च 2027 के लिए अनुमानित: 2.6%

GNPA में गिरावट के प्रमुख कारण

  • निजी और विदेशी बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर ऋण का write-off (हटाना)

  • नई फंसी ऋण राशियों (slippages) में कमी: slippage ratio स्थिर रहा 0.7%

  • AQR के बाद बैंकों द्वारा अपनाए गए सुधारात्मक उपायों का प्रभाव

  • शीर्ष 100 उधारकर्ताओं में कोई भी NPA नहीं घोषित

Write-Off प्रवृत्तियाँ (FY25)

  • Write-off to GNPA ratio: 31.8% (FY24 में 29.5%)

  • Write-offs में मुख्य योगदान: निजी और विदेशी बैंक

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा write-offs में मामूली गिरावट

क्षेत्र-वार GNPA स्थिति

क्षेत्र/श्रेणी GNPA (%)
कृषि क्षेत्र 6.1%
व्यक्तिगत ऋण (Personal Loan) 1.2% (स्थिर)
क्रेडिट कार्ड ऋण (PSBs) 14.3%
क्रेडिट कार्ड ऋण (Private Banks) 2.1%
  • कुल GNPAs में हिस्सेदारी: 37.5%

  • GNPA अनुपात में गिरावट: 3.8% (सितंबर 2023) से घटकर 1.9% (मार्च 2025)

  • कुल बकाया ऋण में हिस्सेदारी: 43.9%

  • शीर्ष 100 उधारकर्ताओं का कुल बैंकिंग क्रेडिट में हिस्सा: 15.2% (स्थिर)

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago