Categories: AwardsCurrent Affairs

उदय भाटिया और मानसी गुप्ता को डायना स्मृति पुरस्कार

दिल्ली के इनोवेटर उदय भाटिया और हरियाणा की एक मानसिक स्वास्थ्य प्रचारक मानसी गुप्ता डायना स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किए गए विश्व के 20 लोगों में शामिल हैं। दिवंगत प्रिंसेस ऑफ वेल्स की स्मृति में स्थापित डायना अवॉर्ड चैरिटी की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

हर दो वर्ष पर विश्व के असाधारण युवाओं को उनके सामाजिक कार्यों या मानवीय सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 18 वर्षीय उदय भाटिया द्वारा स्थापित उदय इलेक्टि्रक का मुख्यालय दिल्ली में है और मानसी गुप्ता द्वारा स्थापित ह्यूसोथेमाइंड फाउंडेशन का मुख्यालय गुरुग्राम में है।

 

प्रिंस विलियम से पुरस्कार प्राप्त

दोनों ने हाल ही में लंदन के विज्ञान संग्रहालय में पुरस्कार समारोह में दिवंगत राजकुमारी डायना के बड़े बेटे प्रिंस विलियम से पुरस्कार प्राप्त किया। उदय के कम लागत वाले आविष्कार से बिजली कटौती से राहत मिल सकती है।

 

अनोखा आविष्कार किया

उत्तर प्रदेश के बिचपुरी के स्लम में 16 वर्षीय स्कूली छात्रों को उदय भाटिया ने परामर्श देना शुरू किया। उसी दौरान पाया कि लगातार बिजली कटौती से बच्चे पढ़ाई करने में असमर्थ हैं। बिजली संकट से निपटने के लिए उन्होंने अनोखा आविष्कार किया। इससे बिजली कटौती के दौरान 10 घंटे तक निर्बाध रोशनी मिल सकती है। उनके अविष्कार से 950 परिवारों को लगातार बिजली मिली और उनकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई।

 

पहचान मिली

उधर कोरोना महामारी के दौरान 24 वर्षीया मानसी गुप्ता की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा गया और उनको पहचान मिली।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लिथियम उत्पादन में यूरोप को बढ़त: फिनलैंड ने शुरू किया नया एकीकृत प्रोजेक्ट

नॉर्डिक देश फ़िनलैंड ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, क्योंकि यह यूरोप का पहला…

9 hours ago

पंजाब FC का जलवा बरकरार, फाइनल में 3-0 से शानदार जीत

पंजाब FC ने जिंक फुटबॉल एकेडमी पर 3-0 की शानदार जीत के बाद, AIFF एलीट…

9 hours ago

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार गोल्ड मेडल

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा…

10 hours ago

APEDA की नई पहल: पीलीभीत में बासमती और जैविक खेती का ट्रेनिंग सेंटर

भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पीलीभीत ज़िले के टांडा बिजेसी गाँव…

10 hours ago

UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का ऐलान किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से पेट्रोलियम निर्यातक…

11 hours ago

भारतीय सेना का बड़ा कदम: 11 देशों के साथ ‘प्रगति’ सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना 'अभ्यास प्रगति' (Exercise PRAGATI) के पहले संस्करण के लिए 11 मित्र देशों के…

11 hours ago