Home   »   Asian Games 2023: भारतीय महिला कबड्डी...

Asian Games 2023: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्‍ड

Asian Games 2023: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्‍ड |_3.1

भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। भारत ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स में अपना 100वां मेडल जीता। भारत के लिए 100वां मेडल भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता। यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में मेडलों के मामले में शतक लगाया है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को केवल एक अंक के अंतर से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। सांस थाम देने वाले फाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को 26-25 के स्‍कोर से हराया। भारतीय महिला कबड्डी टीम के सहारे देश ने एशियन गेम्‍स 2023 में अपना 25वां गोल्‍ड मेडल जीता।

 

भारत ने पहले हाफ में पांच अंक की बढ़त

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में काफी सकारात्‍मक और आक्रामक शुरुआत की। चीनी ताइपे को उसने पूरे समय बैकफुट पर धकेले रखा। भारत की मनीषा, ज्‍योति और अन्‍य खिलाड़‍ियों ने बढ़‍िया रेड की और साथ ही अच्‍छी टेकलिंग का नजारा भी पेश किया। भारत ने पहला हाफ अपने नाम करते हुए 14-9 का स्‍कोर बनाया। इसका मतलब कि भारत ने पहले हाफ में पांच अंक की बढ़त हासिल कर रखी थी।

 

चीनी ताइपे: दूसरे हाफ में

चीनी ताइपे ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और फाइनल का रोमांच दोगुना कर दिया। चीनी ताइपे ने दूसरे हाफ में भारत को ऑलआउट करके स्‍कोर में दो अंक की बढ़त बना ली थी। जब भारत ऑलआउट हुआ तब चीनी ताइपे के पक्ष में स्‍कोर 21-19 था। भारत ने फिर गजब की वापसी की और स्‍कोर 21-21 से बराबर किया।

 

रोमांचक मैच में जीत

भारत ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की और एशियन गेम्‍स 2023 में गोल्‍ड मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने अपने 100 मेडल जीतने के वादे को भी निभाया। एशियाई खेलों की शुरुआत 1951 में हुई थी। दिल्ली में इसका आयोजन किया गया था।

 

Find More Sports News Here

Asian Games 2023: Dipika Pallikal, Harinder Pal Sandhu clinch gold in Squash Mixed_110.1

FAQs

कबड्डी में कितने खिलाड़ी होते हैं?

कबड्डी में 12 खिलाड़ी होते हैं जिसमें से 7 कोर्ट में होते हैं और 5 रिज़र्व होते हैं।