Categories: Uncategorized

आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल हुए भारतीय अंपायर नितिन मेनन

भारतीय अंपायर नितिन मेनन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें आगामी 2020-21 सत्र के लिए एलीट पैनल में शामिल किया गया है। उन्हें इंग्लैंड के अंपायर निगेल लॉन्ग के स्थान पर पैनल में शामिल किया है। नितिन मेनन इससे पहले अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ अंपायर्स का हिस्सा थे। उन्हें तीन टेस्ट, 24 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 16 T20 अंतर्राष्ट्रीय में अंपायरिंग का अनुभव है।
पूर्व कप्तान श्रीनिवास वेंकटराघवन और सुंदरम रवि के बाद इस प्रतिष्ठित पैनल में जगह बनाने वाले नितिन मेनन तीसरे भारतीय हैं। नितिन मेनन को आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ एलार्डिस (अध्यक्ष), भारतीय कमेंटेटर संजय मांजरेकर और मैच रेफरी रंजन मदुगले और डेविड बून के चयन पैनल द्वारा पैनल में शामिल किया गया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

12 mins ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

2 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago