Home   »   भारतीय मूल की सिख महिला कनेक्टिकट...

भारतीय मूल की सिख महिला कनेक्टिकट की पहली एशियाई सहायक पुलिस प्रमुख बनीं

भारतीय मूल की सिख महिला कनेक्टिकट की पहली एशियाई सहायक पुलिस प्रमुख बनीं |_3.1

भारतीय मूल की सिख महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट मनमीत कोलन ने अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट की सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली एशियाई बन गई हैं। वह एशियाई मूल की विभाग की पहली सेकंड-इन-कमांड बन गई है। 37 वर्षीय कोलन ने अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट में सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली मनमीत विभाग की पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। कोलोन बीते पंद्रह वर्षों से न्यू हेवन पुलिस विभाग के लिए सेवा दी रही हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

न्यू हेवन पुलिस विभाग (NHPD) की वेटरन कर्नल ने 24 मार्च को एक समारोह में शहर के तीसरे सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में शपथ ली। मुंबई की मूल निवासी कोलन विभाग की दूसरी महिला सहायक प्रमुख और पहली भारतीय सहायक प्रमुख बन गई हैं। महज 11 साल की उम्र में कोलन अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गई थी। कोलन ने दिसंबर 2008 में पुलिस अकादमी से ग्रेजुएशन किया और न्यू हेवन विश्वविद्यालय में आपराधिक न्याय का अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने फोर्स ज्वाइन कर लिया। कोलन ने डिटेक्टिव, सार्जेंट, एक लेफ्टिनेंट और जिला प्रबंधक के रूप में भी काम किया है। हाल ही में कोलन ने आंतरिक मामलों के विभाग के प्रमुख के रूप में गश्त में भी काम किया।

Find More Miscellaneous News Here

 

Jio to Acquire Reliance Infratel for Rs 3,720 Crore_80.1

FAQs

पुलिस का मुख्य कार्य क्या है?

पुलिस का मूल कर्तव्य कानून व्यवस्था व लोक व्यवस्था को स्थापित रखना तथा अपराध नियंत्रण व निवारण तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना है। समाज के समस्त वर्गों में सद्भाव कायम रखने हेतु आवश्यक प्रबंध करना, महत्वपूर्ण व्यक्तियों व संस्थानों की सुरक्षा करना तथा समस्त व्यक्तियों के जान व माल की सुरक्षा करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *