Home   »   शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक...

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने

शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने |_3.1

भारतीय बल्‍लेबाज शुभमन गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। गिल दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने। गिल ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर केवल 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्‍के की मदद से 208 रन बनाए। शुभमन गिल ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ धुआंधार पारी खेली, जिसके बाद उन्‍हें ‘सुपरमैन गिल’ भी कहा जा रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बने। शुभमन गिल दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज बने। वो सबसे कम पारियों में तीन वनडे शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर बने। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत वनडे स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल ने अपने नाम किया।

 

गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

 

वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी

 

शुभमन वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ऐसा कर चुके हैं।

Find More Sports News Here

 

McLaughlin-Levrone & Mondo Duplantis won World Athlete of the Year 2022 awards_90.1

FAQs

शुभमन गिल का जन्म कब हुआ था?

8 सितंबर 1999

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *