भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 घंटे और 15 मिनट में दो चोटियों को पार कर भी इतिहास रच दिया है।
अभियान का आयोजन करने वाले पायनियर एडवेंचर एक्सपीडिशन के मुताबिक, सत्यदीप ने सोमवार को दोपहर में 8,516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से और आधी रात को 12:45 बजे 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।
यह एक सीजन में दुनिया की सबसे ऊंची और चौथी सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की पहली घटना है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से तक 11 घंटे और 15 मिनट में यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनकर एक और रिकॉर्ड भी बनाया।
उनके साथ पर्वतारोही गाइड पेस्टेम्बा शेरपा और नीमा उंगडी शेरपा भी थे। गुप्ता ने 21 मई को माउंट एवरेस्ट और 22 मई को माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई की थी। पायनियर के मुताबिक, वह इस दोहरी चढ़ाई को पूरा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…
सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…
पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…
दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…
भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…