पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) द्वारा आयोजित अंटार्कटिका के लिए 40 वां वैज्ञानिक अभियान (40-ISEA) स्टॉपओवर सहित 94 दिनों में लगभग 12,000 समुद्री मील की यात्रा पूरी करने के बाद केप टाउन लौट आया.
यह उपलब्धि शांति और सहयोग के महाद्वीप में भारत के वैज्ञानिक प्रयासों के चार सफल दशकों का समापन करती है. ये टीम 27 फरवरी को अंटार्कटिका में अपने गंतव्य भारती स्टेशन (Bharati station) और 8 मार्च को मैत्री स्टेशन (Maitri station) पहुंची. भारती और मैत्री अंटार्कटिका में भारत के स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन हैं.








G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


