भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में सबसे ऊंचे ‘आइकोनिक नेशनल फ्लैग’ की आधारशिला रखी है. झंडा 100 फीट ऊंचे पोल पर होगा, जो घाटी में सबसे ऊंचा तिरंगा है. सोलर इंडस्ट्री इंडिया के साथ मिलकर भारतीय सेना गुलमर्ग में ‘आइकॉनिक नेशनल फ्लैग’ स्थापित करेगी.
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ध्वज की आधारशिला डैगर डिवीजन जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान और अभिनेत्री विद्या बालन के साथ रखी. यह प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय ध्वज कई मायनों में पहला होगा. कश्मीर के बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच यह स्थल एक अन्य पर्यटक आकर्षण बनने की उम्मीद है.


CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समा...
गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्...
RBI का 'उत्कर्ष 2029' क्या है? नई वित्ती...


