Categories: Uncategorized

भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल बनी नासा की कार्यवाहक प्रमुख

भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल को नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था. उन्होंने एजेंसी के लिए बाइडन प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एजेंसी रिव्यू टीम के सदस्य के रूप में कार्य किया है और राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं. वर्ष 2005 से 2020 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) में अनुसंधान की सक्रिय सदस्य के रूप में सेवारत लाल के पास अभियांत्रिकी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है.

भव्या लाल के बारे में: 

  • भव्या लाल ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रणनीति, और व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी और नेशनल स्पेस काउंसिल के साथ-साथ नासा, रक्षा विभाग और खुफिया समुदाय सहित संघीय अंतरिक्ष-उन्मुख संगठनों के लिए विश्लेषण का नेतृत्व किया.
  • लाल अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नीति समुदाय की एक सक्रिय सदस्य हैं, जिनकी अध्यक्षता, सह-अध्यक्षता की गई है, या पांच उच्च प्रभाव वाली नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस समितियों में सेवा की है.
  • उन्होंने नैशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन फ़ेडरल एडवाइज़री कमेटी ऑन कमर्शियल रिमोट सेंसिंग पर लगातार दो बार सेवा की और नासा के इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम और नासा एडवाइज़री काउंसिल की टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड इंजीनियरिंग एडवाइजरी कमेटी की एक बाहरी काउंसिल मेंबर थीं.

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी.,संयुक्त राज्य.
  • नासा की स्थापना: 1 अक्टूबर 1958.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
abhishek

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago