ऑस्ट्रेलिया में भारतीय वायु सेना का अभ्यास पिच ब्लैक 2024

भारत की वायुसेना बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में शामिल होगी। सैन्य अभ्यास पिच ब्लैक 2024 में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना की टुकड़ी रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (Royal Australian Air Force) बेस डार्विन, ऑस्ट्रेलिया पहुंची। यह सैन्य अभ्यास 12 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित किया जाना है।

बहुराष्ट्रीय अभ्यास है पिच ब्लैक

‘पिच ब्लैक’ आरएएएफ द्वारा आयोजित द्विवार्षिक, बहुराष्ट्रीय अभ्यास है। यह आयोजन एक्स पिच ब्लैक के 43 वर्ष के इतिहास में सबसे बड़ा होगा। इसमें 20 देशों की वायुसेनाओं के 140 से अधिक विमान और 4400 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।

वायुसेना के कई लड़ाकू विमान होंगे शामिल

अभ्यास में वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई के साथ-साथ एफ-35, एफ-22, एफ-18, एफ-15, ग्रिपेन और टाइफून लड़ाकू विमान शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना के दल में पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, नियंत्रक और अन्य विशेषज्ञों सहित 150 से अधिक वायु योद्धा शामिल हैं।

अभ्यास में सी-17 ग्लोबमास्टर करेगा शक्ति प्रदर्शन

भारतीय सैनिक सुखोई-30 एमकेआई बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ-साथ सी-17 ग्लोबमास्टर और आईएल-78 विमानों से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। भारतीय वायुसेना इससे पहले इस अभ्यास के 2018 और 2022 संस्करणों में भाग ले चुकी है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

1 hour ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

2 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

2 hours ago

संघर्ष की एक सदी: CPI के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 101 वर्ष की आयु में निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता आर. नल्लाकन्नु का 25 फरवरी 2026 को चेन्नई…

2 hours ago

भारत और स्वीडन ने SITAC रूपरेखा के तहत एआई साझेदारी को और मजबूत किया

भारत और स्वीडन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को…

3 hours ago

ऐतिहासिक सम्मान: मोदी इज़राइल और फ़िलिस्तीन दोनों द्वारा सम्मानित होने वाले पहले नेता बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के…

3 hours ago