Categories: Imp. days

Indian Air Force Day: जानें 8 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस?

भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air force Day 2022) हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य भारत की वायु सेना को श्रद्धांजलि देना और उनके योगदान को स्वीकार करना है।  भारतीय वायुसेना आज अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है। यह दिन हर भारतीय नागरिक के लिए दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में शुमार इंडियन एयरफोर्स पर गर्व करने का दिन है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी, और तब से यह फोर्स कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मिशनों का हिस्सा रहा है, जिससे राष्ट्र को सफलता मिली है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना को भारत के विमानन उद्योग और देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन व्यतीत करने वाले वायु सेना कर्मियों को सम्मानित करने के लिए इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जाएगा।

 

भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य

 

भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’। यह गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।

 

भारतीय वायु सेना दिवस: इतिहास

भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में हुई थी। उस दौरान यह कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा था। भारतीय वायु सेना की स्थापना के समय देश के पास 6 RAF-ट्रेंड अधिकारियों, 19 वायु सैनिक और इन्वेंट्री में 4 वेस्टलैंड IIA बाइप्लेन भी थे। हालांकि इस दौरान यह विश्व के बड़े-बड़े देशों की तुलना में कुछ भी नहीं था। लेकिन बीतते समय के साथ भारतीय वायु सेना की ताकत काफी ज्यादा बढ़ी है। आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • भारतीय वायु सेना मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932, भारत;
  • भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया।

Find More Important Days Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago