भारतीय वायु सेना द्वारा हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना अपनी 88 वीं वर्षगांठ मना रही है। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक तौर पर स्थापना ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा रॉयल भारतीय वायु सेना के रूप में 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी, और 1950 में इसका नाम बदलकर भारतीय वायु सेना कर दिया गया था।
इस विशेष अवसर को हिंडन एयरबेस पर अलग-अलग श्रेणी के विमानों द्वारा हवाई करतब और औपचारिक समारोह के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राफेल, सु -30 एमकेआई, अपाचे, तेजस, ‘गजराज’ जैसे वायु सेना के फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान अपनी घातक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस साल के वायु सेना दिवस परेड के दौरान 19 हेलिकॉप्टरों सहित 19 लड़ाकू विमानों और सात कार्गों विमानों सहित 56 विमान हवाई प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इस साल IAF डे परेड के दौरान राफेल लड़ाकू विमान जगुआर के साथ ‘विजय’ के फार्मेशन में और सुखोई -30 MKI और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस लड़ाकू विमान के साथ ‘ट्रांसफार्मर’ फार्मेशन में उड़ान भरेंगे।
WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
8 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय वायु सेना दिवस?
IAF की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी और इसने कई अहम युद्धों और ऐतिहासिक अभियानों में भाग लिया है। इसकी स्थापना आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य की सहायक वायु सेना के रूप में की गई थी, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत की विमानन सेवा के लिए रॉयल की उपाधि से सम्मानित किया था। 1947 में भारत को यूनाइटेड किंगडम से आज़ादी मिलने के बाद, Royal Indian Air Force नाम भारत के डोमिनियन के नाम पर रखा गया। साल 1950 में भारत गणराज्य की सरकार द्वारा इसकी रॉयल उपाधि को हटा दिया गया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…
उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…