Categories: Schemes

प्रधानमंत्री मोदी ने चीता परियोजना की शुुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को छोडा। भारत में चीता विलुप्त हो गया था। आठ चीतों को विश्व की सबसे बडी अंतर-महाद्वीपीय स्थानान्तरण परियोजना के तहत भारत लाया गया है। इनमें पांच मादा और तीन नर चीता हैं। मोदी ने कुनो नेशनल पार्क में दो अलग-अलग जगहों पर चीतों को छोड़ा। उन्होंने इस अवसर पर चीता मित्र, चीता पुनर्वास प्रबंधन समूह और विद्यार्थियों से भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री द्वारा जंगली चीतों को प्राकृतिक वास में छोडा जाना भारत के वन्य जीवन और इनके प्राकृतिक ठिकानों को पुनर्जीवित करने के उनके प्रयासों का हिस्सा है। साल 1952 में चीता को भारत से विलुप्त घोषित कर दिया  गया था। प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के अनुरूप, देश में पर्यावरण-विकास और पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के अवसर बढेंगे।

चीतों का देश में पुनर्वास करना ऐतिहासिक है और पिछले आठ वर्षों में स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उपायों की एक लंबी श्रृंखला का हिस्सा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी अलग-अलग क्षेत्र नहीं हैं। यह एक-दूसरे से जुडे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चीता पुनर्वास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई और भारत के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के विशेषज्ञों के साथ मिलकर व्यापक शोध किया। उन्होंने कहा कि कूनो के राष्ट्रीय उद्यान में जब चीते दौडेंगे तो पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनेगा और जैव विविधता में भी वृद्धि होगी। क्षेत्र में पर्यटन को बढावा मिलेगा जिसके परिणामस्वरूप रोजगार के अवसर सृजन होंगे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गामिनी ने कुनो में तीन शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई

दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…

13 hours ago

केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…

13 hours ago

भारत अपना पहला व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में

भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…

14 hours ago

भारतीय सेना ने स्ट्रेला-10 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…

14 hours ago

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित होगा

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…

15 hours ago

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजन बजाज को MD और CEO नियुक्त किया

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने संस्थापक राजन बजाज को नया प्रबंध निदेशक (MD) और…

15 hours ago