Categories: Awards

भारत को उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिला

 

भारत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने और रोकने की पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक पुरस्कार मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश की मौजूदा प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली में रहकर असाधारण कार्य के लिए भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल (आईएचसीआई) को यह स्वीकृत मिली है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आईएचसीआई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), राज्य सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन-भारत की एक संयुक्त पहल है। बयान के अनुसार, आईएचसीआई को 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा के इतर आयोजित एक कार्यक्रम में, ‘‘2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स, एंड डब्ल्यूएचओ स्पेशल प्रोग्राम ऑन प्राइमरी हेल्थ केयर अवॉर्ड’ दिया गया।

 

मुख्य बिंदु

 

  • बयान में कहा गया है कि यह पुरस्कार गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को रोकने और नियंत्रित करने और एकीकृत जन-केंद्रित प्राथमिक देखभाल प्रदान करने के लिए भारत की उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और कार्रवाई को मान्यता देता है।
  • मंत्रालय ने कहा कि इस पहल की अहमियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में हर चार वयस्कों में से एक उच्च रक्तचाप से पीड़ित है।
  • उसमें कहा गया है कि प्राथमिक देखभाल स्तर पर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने से दिल के दौरे, स्ट्रोक और गुर्दे के काम करना बंद करने से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है।

Find More Awards News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago