भारत ने आईटीबी-बर्लिन में अंतिम दिन “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार” जीता. 7 मार्च से 10 मार्च 2018 तक बर्लिन, जर्मनी में ‘आईटीबी-बर्लिन वर्ल्ड टूरिस्ट मीट’ का आयोजन किया गया था. पर्यटन मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) श्री के.जे. अल्फ़ोंस ने पर्यटन मंत्रालय के कुछ अधिकारियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
100 से अधिक देशों ने आईटीबी-बर्लिन की बैठक में अपने संबंधित पर्यटन मंत्रियों के साथ भाग लिया. भारत के अतुल्य भारत (पर्यटन मंत्रालय) ने “Yogi of the Racetrack ” नामक लघु फिल्म प्रस्तुत की. इस लघु फिल्म को 60 घंटे में 3.2 मिलियन हिट मिले हैं.
स्त्रोत- Press Information Bureau









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


