Categories: Uncategorized

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 की मेजबानी करेगा भारत

भारत साल 2021 में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) ने  यह घोषणा की। यह प्रतियोगिता 2021 के अंत में खेली जाएगी। भारत दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, पहली बार 2016 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ इस कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
इस बार के जूनियर पुरुष विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमे मेजबान भारत समेत छह यूरोप, चार एशिया, दो अफ्रीका, दो ओशिनिया और दो पैन अमेरिका की टीमें शामिल होंगी। इन 16 टीमों में से यूरोपीय की छह टीमें पहले से ही इस टुर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, इनमे जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बेल्जियम और फ्रांस शामिल हैं, जो 2019 में आयोजित यूरोपीय कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के जरिए अपनी दावेदारी पक्की कर चुकी है।
पिछली बार 2016 में भारत ने लखनऊ के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराया था। भारत द्वारा 2018 में एफआईएच के सीनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में की गई थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: थियरी वेल
  • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष: मोहम्मद मुश्ताक अहमद
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

3 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

3 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

4 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

6 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

7 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

7 hours ago