दुनिया में भारत डोपिंग उल्लंघन करने वाला शीर्ष देश: वाडा

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दुनिया में डोपिंग के मामलों की संख्या सबसे अधिक भारत में पायी गई है । खेलों में डोपिंग का तात्पर्य प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया में अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से एथलीटों द्वारा प्रदर्शन बढ़ाने वाली प्रतिबंधित दवाओं के उपयोग से है।

द हिंदुस्तान टाइम्स अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक भारतीय एथलीटों के मूत्र, रक्त और सूखे रक्त धब्बे (डीबीएस) सहित 3,865 नमूनों का परीक्षण किया गया। 125 नमूनों में प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष (एएएफ) आये। इसका मतलब है कि इन नमूनों में प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दबाइयाँ पाई गईं।

 

भारत का 3.2% प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष

विभिन्न देशों के एथलीटों के परीक्षण में से केवल भारतीय नमूने में 100 से अधिक सकारात्मक परिणाम आए। प्रतिशत के संदर्भ में, 2,000 से अधिक नमूनों का परीक्षण करने वाले देशों में भारत का 3.2% प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष , दुनिया में सबसे अधिक है। संख्या की दृष्टि से रूस 85 सकारात्मक परिणाम के साथ भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद 84 पॉजिटिव नमूनों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे स्थान पर है।

जनवरी 2024 में वाडा द्वारा जारी एक अन्य रिपोर्ट में ‘नाबालिगों द्वारा सकारात्मक डोपिंग मामलों के 10-वर्षीय वैश्विक अध्ययन में’, भारत को दुनिया में दूसरा स्थान दिया गया था। इस सूची में रूस शीर्ष पर है जबकि चीन तीसरे स्थान पर है।

 

नशीली दवाओं का उल्लंघन करने वाले देश

प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक डोप दोषी नमूने भारत से थे। परीक्षण किए गए कुल नमूनों में से 3.2% सकारात्मक पाए गए। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका रहा जहां परीक्षण किए गए कुल 58 नमूनों में से 2.9% का परीक्षण सकारात्मक रहा। तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान था, जिसके 2,174 नमूनों में से 1.9% का परीक्षण सकारात्मक था।

 

अधिकतम संख्या में नमूने प्रदान करने वाले देश

इस अवधि के दौरान वाडा द्वारा एकत्र किए गए एथलीटों के अधिकतम नमूने में सबसे ज़्यादा नमूने चीन के एथलीटों के थे। चीन के एथलीटों के 19,228 नमूने एकत्र किए गए जिनमें से केवल 33 या 0.2% परीक्षण सकारात्मक थे। दूसरा उच्चतम नमूना ,13,653 जर्मनी से लिया गया था । केवल 42 नमूनों का परीक्षण सकारात्मक रहा। तीसरा सबसे ज़्यादा नमूना ,10,186 रूसी एथलीटों का था जिसमे केवल 85 नमूनों का परीक्षण सकारात्मक रहा। वाडा के अनुसार 2021 की तुलना में 2022 में 6.4% अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। प्रतिकूल विश्लेषणात्मक निष्कर्ष का प्रतिशत भी 2021 में 0.65% से बढ़कर 2022 में 0.77% हो गया।

 

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की स्थापना 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और दुनिया की सरकारों द्वारा रचित और वित्त पोषित एक अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य खेल में एथलीटों द्वारा प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं (डोप) के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ लड़ना है। वाडा एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। कई देशों के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संगठन इससे संबंधित हैं जो इसकी ओर से डोपिंग परीक्षण करते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

10 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

10 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

11 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

11 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

12 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

13 hours ago