Categories: Uncategorized

अब पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की तैयारी में भारत

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में अगले साल अप्रैल से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। आयात पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण मुद्दों के समाधान के लिये इसकी आपूर्ति आगे बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल होगा। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ई-20 पेट्रोल (पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण) कुछ जगहों पर अप्रैल, 2023 से उपलब्ध होगा। बाकी जगहों को 2025 तक इसमें शामिल किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सरकार ने राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति के तहत संशोधित लक्ष्य के अंतर्गत 2025-26 तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है। पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य तय समय से पहले ही प्राप्त किया जा चुका है। यह लक्ष्य नवंबर, 2022 तक पूरा होना था, लेकिन इसे पांच महीने पहले जून में पूरा कर लिया गया है। विश्व जैव-ईंधन दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी पीढ़ी के एथनॉल संयंत्र देश को समर्पित किया।

900 करोड़ रुपये की लागत

आईओसी की पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित इस एथनॉल संयंत्र पर 900 करोड़ रुपये की लागत आई है। आईओसी की स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित इस परियोजना में एक साल में करीब दो लाख टन धान की भूसी (पराली) को इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसकी मदद से सालाना करीब तीन करोड़ लीटर एथनॉल का उत्पादन होगा। इससे हरित गैस उत्सर्जन में भी कमी आएगी। पुरी ने कहा कि पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण से 41,500 करोड़ रुपये से अधिक विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। साथ ही हरित गैस उत्सर्जन में 27 लाख टन की कमी आई है तथा किसानों को 40,600 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अमेरिका, ब्राजील, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एथनॉल उत्पादक है। 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 day ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 days ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 days ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

5 days ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

5 days ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

6 days ago