Categories: Uncategorized

भारत, TAPI गैस पाइपलाइन की अगली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन करेगा

भारत (नई दिल्ली), प्रस्तावित 1,814 किलोमीटर लंबी तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) गैस पाइपलाइन की अगली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की मेजबानी करेगा, दोनों पक्षों ने इसकी पुष्टि की. यह निर्णय व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर छठे संयुक्त अंतर-सरकारी समिति (आईजीसी) की बैठक के दौरान किया गया.

यह बैठक तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच हुई.
संक्षिप्त में टीएपीआई गैस पाइपलाइन के बारे में-
तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत पाइपलाइन, जिसे ट्रांस-अफगानिस्तान पाइपलाइन भी कहा जाता है, एक प्राकृतिक गैस पाइप लाइन है जिसे एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा विकसित किया गया है. 24 अप्रैल 2008 को पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान ने तुर्कमेनिस्तान से प्राकृतिक गैस खरीदने के लिए एक ढांचे पर हस्ताक्षर किए. 11 दिसंबर 2010 को तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात में पाइपलाइन पर अंतर-सरकारी समझौता किया गया था.
स्त्रोत- द हिन्दू
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

सबसे ज्यादा ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता कौन हैं?

फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से…

11 hours ago

भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में 208 पदक जीते

भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…

11 hours ago

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…

12 hours ago

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

12 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

12 hours ago

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

13 hours ago