दक्षिण एशियाई देश में चीतों को फिर से लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत साउथ अफ्रीका (South Africa) ने भारत को 100 से ज्यादा चीते देने का समझौता किया है। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल सितंबर में नामीबिया से आठ चीतों के आने के बाद 12 चीतों का एक जत्था अगले महीने भारत भेजा जाएगा। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अगले आठ से 10 सालों तक हर साल 12 चीतों को भेजने की योजना है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारत कभी एशियाई चीतों का घर था, लेकिन 1952 तक इस जानवर को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत में चीतों के विलुप्त होने की बड़ी वजह इनकी खाल की तस्करी के लिए इनका शिकार करना था। 2020 में जानवरों को फिर से लाने के प्रयासों ने गति तब पकड़ी जब भारत के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अफ्रीकी चीतों को प्रायोगिक आधार पर सावधानीपूर्वक चुने गए स्थान पर देश में लाया जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका के साथ चीतों के सौदे को लेकर लिए बातचीत लंबे समय से चल रही थी, पहले चीतों को पिछले साल अगस्त में भारत लाने की उम्मीद थी। चीतों को क्वारंटाइन में रखा गया है। नामीबिया से लाए गए चीतों को नई दिल्ली से 320 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण में कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…