Categories: National

भारत विश्व स्तर पर बन गया है तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार

भारत में तेजी से बढ़ते ऑटो सेक्टर (Auto Sector) की चमक अब विश्व स्तर पर दिखने लगी है। निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पिछले साल गाड़ियों की बिक्री में जापान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर चीन है, जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

निक्केई एशिया के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियां चीन में बिकी हैं। चीन में कुल 26.27 मिलियन वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं, दूसरे नंबर पर आने वाला अमेरिका 15.4 मिलियन वाहनों की बिक्री के साथ है। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर भारत में नए वाहनों की कुल बिक्री लगभग 4.25 मिलियन यूनिट रही, जबकि जापान में बेची गई गाड़ियों की संख्या 4.2 मिलियन यूनिट है।

 

निक्केई एशिया ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत के ऑटो बाजार में उतार-चढ़ाव आया है। अगर सालाना रिपोर्ट को देखें तो 2018 में मोटे तौर पर लगभग 4.4 मिलियन वाहन बेचे गए, जो 2019 में 4 मिलियन यूनिट से भी कम हो गया था। 2020 में लॉकडाउन के बाद वाहन बिक्री 30 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी। वहीं, 2021 में स्थिति में थोड़ा सुधार आया और बिक्री 4 मिलियन यूनिट तक पहुंची। हालांकि, इसके बाद से सेमीकंडक्टर चिप की कमी शुरू हो गई थी।

 

निक्केई एशिया ने कहा कि पिछले साल भारत में बिकने वाले ज्यादातर नए ऑटो में हाइब्रिड वाहनों सहित पेट्रोल इंजन वाले वाहन शामिल थे, जिसमें कहा गया था कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मौजूदगी शायद ही हो। एडवांस्ड अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारतीय बाजार में बेचे जाने वाले के वाहनों में सेमिकंडक्टरों की मात्रा कम देखी जाती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

1 hour ago

कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने ISRO के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी किये

डाक विभाग, कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धियों का जश्न…

2 hours ago

सिएटल में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण

भारत की संस्कृति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में…

3 hours ago

टोल प्लाज़ा पर अब कैश नहीं: 11 अप्रैल से भारत में सिर्फ़ FASTag और UPI से पेमेंट होगा

भारत ने कैशलेस और कुशल परिवहन व्यवस्था की दिशा में बढ़ते हुए, राष्ट्रीय राजमार्गों पर…

3 hours ago

Asha Bhosle: आशा भोसले का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान…

4 hours ago

भारत ने जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस मनाया, 1919 की त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

हर साल 13 अप्रैल को भारत जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष पीड़ितों को याद करता…

4 hours ago