रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 24 जून, 2021 को ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर में एक एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय (Nirbhay)’ का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल की आठवीं परीक्षण उड़ान थी. निर्भय की पहली टेस्ट फ्लाइट 12 मार्च 2013 को हुई थी.
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मिसाइल के बारे में:
- निर्भय एक लंबी दूरी की, हर मौसम में मार करने वाली, सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है.
- मिसाइल को कई प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है और यह पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.
- निर्भय दो चरणों वाली मिसाइल है और एक ही उड़ान में कई लक्ष्यों को भेद सकती है.
- मिसाइल की लंबाई 6 मीटर, चौड़ाई 0.52 मीटर, पंखों का फैलाव 2.7 मीटर और वजन लगभग 1500 किलोग्राम है.
- इसकी मारक क्षमता करीब 1500 किलोमीटर है.










G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


