भारत ने ‘अग्नि-5’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने 20 अगस्त 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से अग्नि-5 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफल प्रक्षेपण किया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के तहत किया गया, जिसमें सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को परखा गया। इस सफलता ने भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता (Strategic Deterrence Capability) को और मज़बूती प्रदान की।

भारत का यह सबसे लंबे दूरी का मिसाइल है, जिसे भारत का ब्रह्मास्त्र कहा जाता है। MIRV तकनीक वाली अग्नि 5 मिसाइल एक साथ कई सौ किलोमीटर में फैले तीन ठिकानों पर हमला कर सकता है, और उसे पलक झपकते ही तबाह कर सकता है। यह मिसाइल 29.401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम है।

अग्नि-5 क्या है?

मिसाइल की रूपरेखा

  • प्रकार (Type): इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM)

  • रेंज (Range): 5,000 किमी से अधिक – एशिया के अधिकांश हिस्सों और यूरोप के कुछ भाग तक मारक क्षमता

  • पेलोड (Payload): पारंपरिक (Conventional) और परमाणु (Nuclear) दोनों प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम

  • चरण (Stages): तीन-चरणीय, ठोस ईंधन (Solid Fuel) आधारित

  • लॉन्च प्लेटफ़ॉर्म: कैनिस्टराइज्ड – सड़कों पर चलने वाले मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म से त्वरित प्रक्षेपण संभव

अग्नि-5 भारत की अग्नि श्रृंखला की सबसे उन्नत मिसाइल है। यह भारत की “नो फर्स्ट यूज़” (NFU) नीति के तहत परमाणु प्रतिरोधक रणनीति की रीढ़ (Backbone) मानी जाती है।

2025 परीक्षण का विवरण

  • तारीख: 20 अगस्त 2025

  • स्थान: इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR), चांदीपुर, ओडिशा

  • पर्यवेक्षण एजेंसी: स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड

  • उद्देश्य: परिचालन तत्परता और तकनीकी संरचनाओं का सत्यापन

परिणाम

  • परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।

  • मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन की पुष्टि हुई।

  • यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोध (Credible Minimum Deterrence) बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है, खासकर तेजी से बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल में।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago