भारतीय वायु सेना ने ओडिशा के तट से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल को सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान से लॉन्च किया गया था। मिसाइल को रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सेंसरों का उपयोग करके ट्रैक किया गया था और सफलतापूर्वक लक्ष्य को ध्वस्त किया गया था। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है, जो सशस्त्र बलों का प्रमुख अनुसंधान और विकास संगठन है।
उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी; मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापना: 1958
- डीआरडीओ का आदर्श वाक्य: “बलस्य मूलं विज्ञानम्’ है।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


