ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में भारत 131वें स्थान पर पहुंचा

भारत ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी 2025 के ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट में 148 देशों में से 131वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष (2024) की तुलना में दो पायदान नीचे है। आर्थिक भागीदारी और शिक्षा के क्षेत्र में मामूली प्रगति के बावजूद भारत का समग्र जेंडर पैरिटी स्कोर 64.1% पर बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति धीमी है। विशेष रूप से राजनीतिक सशक्तिकरण में मौजूद संरचनात्मक बाधाएं भारत के लैंगिक परिदृश्य में बड़े सुधार को रोक रही हैं।

समाचार में क्यों?

ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट का 19वाँ संस्करण 12 जून, 2025 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी किया गया। इसमें भारत दो स्थान फिसलकर 131वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में भारत के लिए मिश्रित परिणाम सामने आए—जहाँ आर्थिक भागीदारी में कुछ सुधार हुआ, वहीं राजनीतिक सशक्तिकरण, खासकर संसद और मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी, में गिरावट देखी गई।

वैश्विक परिदृश्य

  • वैश्विक लैंगिक अंतर 68.8% तक कम हुआ, जो COVID-19 के बाद से सबसे बड़ी प्रगति है।

  • मौजूदा गति से पूर्ण लैंगिक समानता हासिल करने में 123 वर्ष लगेंगे

  • शीर्ष 5 देश:

    1. आइसलैंड

    2. फिनलैंड

    3. नॉर्वे

    4. यूनाइटेड किंगडम

    5. न्यूज़ीलैंड

भारत का प्रदर्शन (2025)

  • कुल रैंक: 131वां (2024 में 129वां)

  • जेंडर पैरिटी स्कोर: 64.1% (दक्षिण एशिया में सबसे कम में से एक)

सकारात्मक प्रगति:

1. आर्थिक भागीदारी और अवसर:

  • स्कोर में +0.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि, अब 40.7%

  • औसत आय समानता 28.6% से बढ़कर 29.9% हुई।

  • श्रमबल भागीदारी 45.9% पर स्थिर रही (भारत के लिए अब तक की उच्चतम)।

2. शैक्षिक प्राप्ति:

  • स्कोर: 97.1%, महिला साक्षरता और उच्च शिक्षा में नामांकन में वृद्धि के कारण।

3. स्वास्थ्य और उत्तरजीविता:

  • लिंगानुपात में सुधार और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा बढ़ने से स्कोर बेहतर।

चिंताजनक क्षेत्र:

राजनीतिक सशक्तिकरण:

  • संसद में महिला सांसदों की संख्या 14.7% से घटकर 13.8% हो गई।

  • मंत्री पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 6.5% से घटकर 5.6%

  • इस उप-सूचकांक का स्कोर 0.6 प्रतिशत अंक गिरा, जो 2023 से भी नीचे है।

  • 2019 में राजनीतिक समानता का शिखर 30% था।

दक्षिण एशिया क्षेत्र में तुलना (2025)

देश रैंक
बांग्लादेश 24
नेपाल 125
श्रीलंका 130
भारत 131
भूटान 119
मालदीव 138
पाकिस्तान 148
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago