Categories: Uncategorized

स्विस बैंकों में जमा पैसे के मामले में भारत फिसलकर पहुँचा 77 वें स्थान पर

स्विस नेशनल बैंक (SNB) ने अपने ‘Annual banking statistics, 2019’ जारी किए हैं। SNB द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत अपने नागरिकों द्वारा जमा किए गए धन के मामले में तीन पायदान फिसलकर 77 वें स्थान पर आ गया है। हालांकि, कई पड़ोसी देश इस सूची में भारत से नीचे हैं। इनमें पाकिस्तान 99वें, बांग्लादेश 85वें, नेपाल 118वें, श्रीलंका 148वें, म्यांमार 186वें और भूटान 196वें स्थान पर है।

भारत स्थित शाखाओं में, स्विट्जरलैंड स्थित बैंकों के सभी विदेशी ग्राहकों द्वारा जमा की गई कुल धनराशि का लगभग 0.06 प्रतिशत हिस्सा हैं। जबकि ब्रिटेन इस सूची में कुल जमा राशि का 27% हिस्सा रखने के साथ पहले स्थान पर है।

यहां सूची में शामिल शीर्ष तीन देशों की रैंक दी गई है:


रैंक

देश

1st

ब्रिटेन (यूके)

2nd

अमेरिका (यूएस)

3rd

वेस्ट इंडीज

77th

भारत

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्विस नेशनल बैंक (SNB) मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.
  • स्विस नेशनल बैंक (SNB) के अध्यक्ष: थॉमस जॉर्डन.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

5 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

6 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

7 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

7 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

7 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

8 hours ago