Categories: Uncategorized

भारत ने 600 मेगावाट जलविद्युत परियोजना के लिए भूटान के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

भारत और भूटान द्वारा भूटान में 600 मेगावाट की खोलोंगछू पनबिजली परियोजना (Kholongchhu Hydroelectric Project -KHEL) के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी की उपस्थिति में भूटानी और भारत सरकार के बीच खोलोंगछू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।

खोलोंगछू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड भूटान के ड्रंक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) और भारत के सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस परियोजना के 2025 की अंतिम छमाही तक पूरा होने की संभावना जताई गई है। 600 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना पूर्वी भूटान में तश्यायांग्त्से जिले में खोलोंगचू नदी के जलमार्ग पर स्थित है। इस परियोजना में 95 मीटर की ऊँचाई वाले कंक्रीट के बांध से घिरे पानी के साथ चार 150 मेगावाट टर्बाइन का भूमिगत बिजलीघर शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भूटान की राजधानी: थिम्पू.
  • भूटान के प्रधान मंत्री: लोतेय त्शेरिंग.
  • भूटान की मुद्रा: Bhutanese ngultrum.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

57 mins ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

1 hour ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

17 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

17 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

18 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago