Categories: Uncategorized

भारत ने महाराष्ट्र की सड़कों के विकास के लिए एडीबी के साथ ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने महाराष्ट्र में सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 177 अमेरिकी मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। महाराष्ट्र के 450 किलोमीटर लम्बे राज्य राजमार्गों और जिलों की प्रमुख सड़कों के उन्नयन के मुख्य उद्देश्य के लिए इस ऋण समझाते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस सड़क सुधार परियोजना में 2 प्रमुख जिले की सड़कें और 11 राज्य राजमार्गों में 450 किमी की संयुक्त लंबाई वाले सड़क सुधार शामिल हैं। इस परियोजना से राष्ट्रीय राजमार्गों, बंदरगाह, हवाई अड्डों, औद्योगिक क्षेत्रों, रेल हब, अंतरराज्यीय सड़कों, जिला मुख्यालय, उद्यम समूहों और कृषि क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।
इस परियोजना में सड़क सुरक्षा ऑडिट ढांचे के विकास के साथ-साथ सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाना भी शामिल है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित कमजोर वर्गों का संरक्षण होगा। ठेकेदारों को 5 साल के प्रदर्शन-आधारित रखरखाव दायित्वों को संपत्ति की गुणवत्ता और सेवा स्तरों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, इस तरह सड़क रखरखाव प्रणाली का अपडेशन होगा। इसके अलावा इसके तहत सड़को के डिजाइन, सड़क रखरखाव योजना और सड़क सुरक्षा जैसे विभिन्न पहलुओं में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा लचीला सुविधाओं में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग परियोजना कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

13 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

14 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

14 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

15 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

15 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

16 hours ago