gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   वैश्विक यात्रा व पर्यटन सूचकांक में...

वैश्विक यात्रा व पर्यटन सूचकांक में भारत 39वें स्थान पर

वैश्विक यात्रा व पर्यटन सूचकांक में भारत 39वें स्थान पर |_3.1

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक-2024 में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है। 2021 में 54वें पायदान पर था। डब्ल्यूईएफ की ओर से जारी सूची में अमेरिका शीर्ष पर है। वहीं, दक्षिण एशिया और निम्न-मध्य आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे आगे है।

सरे विश्वविद्यालय की मदद से तैयार सूचकांक से पता चलता है कि भारत अत्यधिक मूल्य प्रतिस्पर्धा के मामले में दुनिया में 18वें स्थान पर है। प्रतिस्पर्धी हवाई परिवहन में 26वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मजबूत प्राकृतिक (छठे स्थान पर), सांस्कृतिक (नौवें) और गैर-अवकाश (नौवें) संसाधन विदेशी यात्रियों को यहां लाने में मदद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक पर्यटन गतिविधियां महामारी से पहले के स्तर पर लौट आई हैं।

अमेरिका पहले स्थान पर

सूचकांक में अमेरिका पहले, स्पेन दूसरे, जापान तीसरे, फ्रांस चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। वहीं, जर्मनी छठे, यूनाइटेड किंगडम सातवें, चीन आठवें और इटली नौवें स्थान पर काबिज हैं। स्विट्जरलैंड 10वें स्थान पर है।

पर्यटन विकास के अधिक अनुकूल

डब्ल्यूईएफ ने कहा, ये नतीजे इस तथ्य को रेखांकित करते हैं कि उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में यात्रा और पर्यटन विकास के अधिक अनुकूल हालात बने हैं। इसे अनुकूल कारोबारी माहौल, गतिशील श्रम बाजार, खुली यात्रा नीतियों, मजबूत परिवहन व पर्यटन बुनियादी ढांचे और अच्छी तरह से विकसित प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थानों से मदद मिलती है।

FAQs

विश्व आर्थिक मंच का कार्य क्या है?

विश्व आर्थिक मंच सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह विश्वास स्थापित करने और सहयोग और प्रगति के लिए पहल करने के लिए हितधारकों के बीच सार्थक संबंध के लिए एक वैश्विक, निष्पक्ष और गैर-लाभकारी मंच प्रदान करता है।

TOPICS: