भारत में पहली बार तिब्बती भूरा भालू देखा गया है। सिक्किम वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में इस दुर्लभ प्रजाति के भालू को अपने कैमरे में कैद किया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान (IFS Parveen Kaswan) ने इसे बेहद दुर्लभ बताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आप दुर्लभ तिब्बती भूरे भालू की पहली तस्वीर देख रहे हैं। भारतीय वन्य जीवों में एक और उपप्रजाति जुड़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस जानवर को सिक्किम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और WWF के संयुक्त प्रयास से सिक्किम के ऊंचे इलाकों में इसे कैमरे में कैद किया गया है। यानी अभी बहुत सारा भारत घूमना बाकी है।
अधिकारियों का कहना है कि मंगन जिले के हाई एल्टीट्यूड वाले इलाके पुचुंग लछेन्पा में कैमरे लगाए गए थे और दिसंबर 2023 में रात के समय इसमें भालू को रिकॉर्ड किया गया है। यह भूरे रंग के भालू अपनी शक्ल, आवास और व्यवहार के मामले में आम तौर पर मिलने हिमालयी काले भालू से बहुत अलग है।
प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…
एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…
माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…