दुनिया में भारत बना तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एयरलाइन बाजार

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। दस साल पहले भारत लगभग 80 लाख सीटों के साथ पांचवें स्थान पर था। चौथे स्थान पर इंडोनेशिया और तीसरे स्थान पर ब्राजील था। अमेरिका और चीन क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर थे।

ओएजी डाटा के अनुसार, भारत अप्रैल 2024 में 1.56 करोड़ सीटों की एयरलाइन क्षमता के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पांच घरेलू बाजारों में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। 2014 से 2024 के बीच सीटों की क्षमता वृद्धि की बात करें, तो 6.9 प्रतिशत के साथ भारत सबसे आगे रहा।

अमेरिका और इंडोनेशिया में वृद्धि दर बहुत कम

6.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ चीन उसके बहुत करीब था, जबकि इस दौरान अमेरिका और इंडोनेशिया में वृद्धि दर बहुत कम रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दस वर्षों के दौरान इंडिगो ने अपनी बाजार हिस्सेदारी 2014 के 32 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 62 प्रतिशत हो गई।

देश में एयरपोर्ट की संख्या

सरकार के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 157 हो गई है। 2023 में 91 लाख से अधिक यात्रियों ने डिजी यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया और 35 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने एप डाउनलोड किया गया।

एकल-दिवसीय हवाई यातायात

पिछले साल 19 नवंबर को भारत में एयरलाइनों ने 4,56,910 घरेलू यात्रियों को यात्रा कराई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महामारी के बाद से यह सबसे अधिक एकल-दिवसीय हवाई यातायात था, जो कि कोविड-पूर्व औसत से 7.4 प्रतिशत अधिक है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago