कर्मचारियों के लिए दूसरा सबसे अच्छा देश बना भारत

मैकिन्से हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में 30 देशों में कर्मचारियों की भलाई पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य जैसे कारकों पर जोर दिया गया है। यह सर्वेक्षण कर्मचारी कल्याण में महत्वपूर्ण असमानताओं को उजागर करता है, जिसमें जापान सबसे निचले स्थान पर है और भारत ने एक उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है।

मैकिन्से हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा 30 देशों के कर्मचारियों पर किए गए सर्वे के अनुसार, कर्मचारियों की वेलबीइंग (भलाई) की ग्लोबल रैंकिंग में भारत दूसरे जबकि जापान आखिरी स्थान पर है। शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के आधार पर यह आकलन हुआ। सूची में तुर्की पहले स्थान पर है जिसके बाद भारत, चीन, नाइजीरिया, कैमरून, स्वीडन, मेक्सिको और यूएई हैं।

 

अध्ययन में 30,000 से अधिक कर्मचारी शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में 30 देशों के 30,000 से अधिक कर्मचारियों को शामिल किया गया। अध्ययन में जापान के 25 प्रतिशत अंक आए। तुर्की के सबसे अधिक 78 प्रतिशत और उसके बाद भारत के 76 प्रतिशत, चीन के 75 प्रतिशत और नाइजीरिया और कैमरून के करीब 65-65 प्रतिशत अंक आए। अध्ययन का वैश्विक औसत 57 प्रतिशत रहा। सबसे नीचे के क्रम में जापान के बाद ब्रिटेन, नीदरलैंड, फ्रांस, न्यूजीलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और पोलैंड हैं।

 

जापान में कर्मचारियों के नाखुश होने का कारण?

अंतर-सांस्कृतिक संचार और व्यवसायिक प्रथाओं पर कंपनियों को सलाह देने वाली रोशेल कोप्प बताती हैं कि अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षणों में जापान की रेटिंग लगातार कम रही है। कोप्प ने कहा कि खुद को कम आंकने की प्रलेखित प्रवृत्ति, कार्यस्थल पर संतुष्टि की कमी और तनाव का बढ़ता स्तर जापान की इस रैंकिंग के कारण है। बता दें कि जापानी में बड़ी संख्या में कर्मचारी अल्पकालिक अनुबंध पर काम करते हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता बढ़ रही है।

 

Find More Ranks and Reports Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

7 hours ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

8 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

9 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

9 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

9 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

10 hours ago