Categories: International

कुवैत में पहला हिंदी रेडियो प्रसारण शुरू, दोनों देशों के बीच संबंध होंगे और मजबूत

कुवैत में पहली बार हिंदी में रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है। वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय दूतावास ने प्रत्येक रविवार को कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू करने के लिए कुवैती संचार मंत्रालय की सराहना की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि कुवैत की तरफ से उठाया गया यह कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

 

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की पहल

कुवैत में भारतीय दूतावास ने कुवैत रेडियो पर हिंदी कार्यक्रम शुरू करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने और भारत और कुवैत के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कुवैत के सूचना मंत्रालय की सराहना की।

 

कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय

बता दें कि कुवैत में लगभग दस लाख भारतीय रहते हैं। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कुवैत में भारतीयों को पसंदीदा समुदाय माना जाता है। यहां इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ, प्रबंधन सलाहकार, आर्किटेक्ट, तकनीशियन और नर्स जैसे पेशेवर के अलावा खुदरा व्यापारी और व्यवसायी भी रहते हैं।

 

भारत-कुवैत सम्बन्ध

भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनका इतिहास में वर्णन मिलता है, और यह समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। लंबे समय से भारत, कुवैत का एक व्यापारिक भागीदार रहा है। 2021-2022 में दोनों देशों ने राजनायिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई थी। 17 अप्रैल को कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका ने कुवैत के उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल सबा से मुलाकात की थी। इस दौरान भारतीय राजदूत ने कुवैत द्वारा शुरू किए गए प्रवासी-अनुकूल उपायों की सराहना भी की थी।

 

हिंदी कार्यक्रम शुरू

अब कुवैत रेडियो पर एफएम 93.3 और एएम 96.3 पर एक हिंदी कार्यक्रम शुरू होना एक ऐसे महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा सकता है, जो भारत-कुवैत के आपसी रिश्तों को और भी मजबूत करेगा।

 

राजनयिक आदान-प्रदान

कुवैत में भारतीय राजदूत, आदर्श स्वाइका ने भारत और कुवैत के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों को मजबूत करने वाली उनकी प्रवासी-अनुकूल पहल के लिए कुवैत के उप प्रधान मंत्री, शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा की सराहना की।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago