नई दिल्ली में भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा मंत्रियों की वार्ता आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया, जबकि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री जनरल प्रबावो सुबियांटो ने किया। रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान, जनरल सुबियांटो को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
संवाद के दौरान, दोनों ही मंत्रियों ने आपसी सहमति वाले क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और भी अधिक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने रक्षा उद्योगों और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों की भी पहचान की और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताते हुए इसे अगले स्तर ले जाने की बात की।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


