Categories: Uncategorized

भारत ने की विदेशी अर्थव्यवस्था संभालने वाले एससीओ मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

 

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation-SCO) देशों की विदेशी अर्थव्यवस्था और विदेश व्यापार संभालने वाले मंत्रियों की 19वीं बैठक की मेजबानी की। यह वर्चुअल मीटिंग भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस वर्चुअल बैठक में एससीओ के महासचिव व्लादिमीर नोरोव सहित किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के मंत्रियों ने भाग लिया।


Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

बैठक का समापन निम्नलिखित चार दस्तावेजों को अपनाने के साथ हुआ:

  • कोविड-19 का मुकाबला करने पर वक्तव्य। यह दवाओं तक पहुंच और व्यापार की सुविधा के लिए अधिक सहयोग की आवश्यकता को पुष्ट करता है।
  • एससीओ देशों के मंत्रियों की बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली पर वक्तव्य, जो डब्ल्यूटीओ के भी सदस्य हैं। यह वक्तव्य नियमों पर आधारित बहुपक्षीय वार्ताओं के महत्व पर प्रकाश डालता है।
  • बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights) के सम्बन्ध में एससीओ सहयोग पर वक्तव्य। यह बौद्धिक संपदा के सहयोग से संबंधित है और इसमें कानून और प्रवर्तन, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर जानकारी / अनुभव साझा करना शामिल है।
  • एमएसएमई के क्षेत्र में एससीओ की रूपरेखा के अंतर्गत सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एमओयू को लागू करने की कार्य योजना। यह एमएसएमई उद्यमों के बीच सहयोग के क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करता है, जिसमें शामिल हैं- सूचनाओं का आदान-प्रदान, कार्यक्रमों का आयोजन और अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण पर सहयोग।

Find More Summits and Conferences Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago